Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*74 वें गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण*

रायपुर। बिलासपुर जिले में 74वां गणतंत्र पर्व गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. श...



रायपुर। बिलासपुर जिले में 74वां गणतंत्र पर्व गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी नुपूर उपाध्याय द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमाण्डर के नेतृत्व में पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। पुलिस एवं नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।



विधायक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के 26 जवानों एवं बलौदा बाजार जिले के 1 जवान के परिजनों को सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि विधायक उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल है। साथ ही मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से कराटे के लिए सुश्री किरण साहू और श्रीयांशी स्वर्णकार को पुरस्कृत किया गया। आदर्श अधीक्षक पुरस्कार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार आदिवासी बालक छात्रावास बेलगहना के अधीक्षक एल. महेश्वर राव, द्वितीय पुरस्कार जरहाभाठा आदिवासी बैगा कन्या छात्रावास की अल्पना तिवारी और तृतीय पुरस्कार से आदिवासी कन्या आश्रम तखतपुर की अधीक्षक पुष्पा प्रधान को सम्मानित किया गया। विशेष श्रेणी का पुरस्कार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस के जैनुद्दीन खान को मिला। इन्होंने हाई टेंशन तार से झुलसे युवक की जान बचाने के लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

No comments