Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*मुरली मनोहर भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य से भक्तिभाव से रसमय हुआ कृष्णा नगर*

रायपुर। राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित शिव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत सत्संग यज्ञ एवं संगीतमय कथा के चौथ दिन पंडित मोहन महराज ने अपने श्...



रायपुर। राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित शिव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत सत्संग यज्ञ एवं संगीतमय कथा के चौथ दिन पंडित मोहन महराज ने अपने श्रीमुख से गजग्रह उद्धार, समुद्र मंथन, वामन अवतार, सहित श्री कृष्ण जन्म के बारे में वर्णन किया।



बता दें, 8 दिसंबर से शुरू हुए इस भागवत कथा में कृष्णा नगर में भक्ति भाव का अद्भुत संचार हुआ है। व्यासपीठ पर विराजमान मोहन महाराज की कथा सुनने लोगों का ताता लगा रहता है। आज श्री कृष्ण के जन्म पर मोहन महराज द्वारा सुन्दर वर्णन किया गया, जिसमें कृष्णानगर निवासियों ने भगवान के जयकारों के साथ नांच गाकर भगवान के प्राकट्य उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया। 



भागवत कथा का आयोजन कृष्णनगर निवासियों द्वारा करवाया जा रहा है। कथा का समय सुबह 12 :00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कल भगवान श्री कृष्ण के बाल्य काल का वर्णन, कृष्ण रूखमणी मांगलिक विवाह महोत्सव का कथा वाचन पंडित मोहन महाराज करेंगे।



No comments