Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक*

रायपुर। कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर स...



रायपुर। कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर सोनी ने विद्यालय के बच्चों हेतु खेल मैदान विकसित करने सहित बाउण्ड्रीवाॅल मरम्मत करने की स्वीकृति दी। वहीं कक्षा 8वीं के बच्चों के बैठक व्यवस्था हेतु फर्नीचर की सुलभता के लिए आश्वस्त किया। उन्होने बैठक के दौरान केन्द्रीय विद्यालय में दर्ज बच्चों की संख्या सहित मानव संसाधन की उपलब्धता के बारे में पूछा और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु शैक्षणिक पदों के साथ ही कार्यालयीन स्टाॅफ की नियुक्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। वहीं उन्होने केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव के नये भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली तथा भवन निर्माण की प्रगति समीक्षा करने हेतु आगामी बैठक में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने कहा। केन्द्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 8वीं कक्षा का शिक्षण कार्य प्रारंभ करने, विद्यालय विकास निधि से कक्षा 8वीं के लिए ग्रीन बोर्ड एवं प्रोजेक्टर का क्रय करने सहित शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शिक्षण कार्य के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पहली कक्षा में प्रवेश हेतु पंजीकरण के लिए अनुमोदन किया गया। आरंभ में कलेक्टर सोनी सहित विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत कार्यवाही शुरू की। वहीं विद्यालय के छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कलेक्टर सोनी ने विद्यालय परिसर का अवलोकन खेल मैदान, ग्रंथालय, खेल सामग्री के बारे में जानकारी ली तथा खेल मैदान को बच्चों के लिए उपयोगी बनाने हेतु समतलीकरण कर घास लगाने के साथ ही विकसित किये जाने के निर्देश दिए।



इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मनोज केसरिया, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य जीआर जांगड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे सहित लोक निर्माण, शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे।



No comments