Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*शाम 4 बजे तक रायपुर पहुंच सकते है आप संयोजक अरविंद केजरीवाल- मुख्यमंत्री भगवंत मान*

छत्तीसगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ता संवाद कार्यक्रम में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं।...



छत्तीसगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ता संवाद कार्यक्रम में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम एयरपोर्ट पर उमड़ चुका है। वहीं स्वागत के लिए आप के बड़े नेता गोपाल राय, संजीव झा, अनूप पांडेय, डॉ शिव नारायण द्विवेदी पहुंच गए है। इनके साथ पहुंचे कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे है। संभावना है कि 4 बजे तक अरविंद केजरीवाल आ जाएंगे।



आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ शिव नारायण द्विवेदी और अनूप पांडेय ने बताया की छत्तीसगढ़ के गांव गांव से आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों का जमावड़ा रायपुर के जीई रोड के जोरा मैदान में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत कई महीने से जिलेवार कार्यकर्ता संवाद पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेडी ने करने के उपरांत रायपुर में अब प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।


कार्यकर्ता संवाद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान संबोधित करेंगे। अनूप पांडेय ने बताया कि उत्साह ऊर्जा और उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में सभी सीटो पर चुनाव लड़ने जा रही है। आजादी के 75 साल के बाद भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को एक नया रास्ता मिलेगा। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के शासन सत्ता के कारण छत्तीसगढ़ विकास के लिए राह देख रहा है।


स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी में लोक सभा रायपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, गौरव अग्रवाल ,गोपाल साहू ,संजय गुप्ता ,आनंद मिरि, विशाल केलकर ,मुन्ना विशेन, सूरज उपाध्याय दुर्गा झा ,विवेक मिश्रा भानु चंद्रा ,नंदन सिंह लगातार कई दिनों से जुटे हुए हैं।



No comments