Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*2011 वर्ल्ड कप फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी सुधीर नाइक का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, भारत के लिए वनडे में सबसे पहला चौका मारने वाले खिलाड़ी भी रहे*

रायपुर। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुधीर नाइक का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुधीर को कुछ समय पहले गिरने के कारण सिर पर चोट लग गई थी और वह मु...



रायपुर। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुधीर नाइक का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुधीर को कुछ समय पहले गिरने के कारण सिर पर चोट लग गई थी और वह मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में कई हफ़्तों से भर्ती थे लेकिन आज उनका निधन हो गया।


सुधीर नाइक ने भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था और बाद में वनडे फॉर्मेट भी खेले। हालाँकि, उनका करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। उन्होंने 3 टेस्ट और 2 वनडे खेले, जिसमें क्रमशः 141 और 38 रन बनाये। वह भारत के लिए वनडे में सबसे पहला चौका मारने वाले खिलाड़ी भी रहे, जो उन्होंने अपने डेब्यू वनडे में ही जड़ा था।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुधीर नाइक ने देश का प्रतिनिधित्व करने के अलावा खेल में काफी योगदान दिया। उन्होंने मुंबई चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशनकी प्रबंध समिति का भी हिस्सा थे।


सुधीर नाइक बहुत ही जानकार क्यूरेटर थे और उनका सबसे बड़ा योगदान 2011 के विश्व कप के लिए वानखेड़े को तैयार करना था, जो उन्होंने तब किया जब हम में से कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी। उनका राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब स्थानीय मुंबई लीग में एक चैंपियन टीम है और जहीर खान, नीलेश कुलकर्णी और वसीम जाफर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने इसके लिए खेला है और लगातार इसके साथ जुड़े रहे।”



No comments