Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*विधानसभा चुनाव 2023 : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे सहित 50 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन*

  कवर्धा। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजनीतिक दलों में अभी से उठापटक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां बीजेपी के लोग कांग्रेस पार्टी म...

 


कवर्धा। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजनीतिक दलों में अभी से उठापटक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां बीजेपी के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में अपना जमीन तलाश रहे हैं।


इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कुकदूर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिकारी बैगा के पुत्र चिखलिया बैगा ने अपने 50 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक ममता चंद्राकार ने पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और कहा, कि राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनका कांग्रेस में स्वागत है।


इधर कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश कश्यप ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में गमछा पहनाया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस में कांग्रेसियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

No comments