Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में बस्तर संभाग में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने में कोण्डागांव जिला रहा अव्वल*

  कोण्डागांव। छतीसगढ़ के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य पूरे राज्य में तीव्र गति से चलाया जा रहा है। राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण सामा...

 


कोण्डागांव। छतीसगढ़ के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य पूरे राज्य में तीव्र गति से चलाया जा रहा है। राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण अभियान को कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से संचालित किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिले में 22 दिवस के भीतर ही शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने वाला कोण्डागांव जिला बस्तर संभाग का पहला जिला बन गया है। 



ज्ञात हो कि कोण्डागांव जिले को शासन द्वारा राशनकार्ड धारियों की संख्या के आधार पर 1.24 लाख परिवारों का लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसको 22 दिनों में पूरा करते हुए 1.25 लाख परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार लक्ष्य का 101 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे कार्य अभी भी जारी है। शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य पूर्ण होने के साथ इस सर्वे में नए परिवारों एवं राशनकार्ड धारण नहीं करने वाले परिवारों को जोड़कर लक्ष्य 1.28 लाख परिवार जिला प्रशासन द्वारा स्वयं निर्धारित किया गया है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

No comments