Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*आंधी की तरह चल रहा प्रदेश में "आप" का सदस्यता महाअभियान: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ च...



रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं। 


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर "आप" के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ''आप'' के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है। 


"आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 


कोमल हुपेंडी ने कहा कि अबतक की सरकारों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा किया। उनके साथ धोखा किया, उन्हें बरगलाकर उन्हें अपनी गंदी राजनीति का शिकार बनाया। अबतक प्रदेश में 'धोखे की सरकार' रही, लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ गई है। उन्होंने कहा कि 'धोखे की सरकार' का अब प्रदेश से खत्मा होगा और भारी बहुमत के साथ 2023 में "आप"की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान में अपार जन समर्थन मिल रहा है।

सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन,नंदन कुमार सिंह अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव पी एस पन्नू, नीरज चंद्राकर, एस हैदरी, के एस नायडू, संतोष कुशवाहा नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र पवार, राशिद खान, सहित समस्त ब्लॉक इंचार्ज सर्किल इंचार्ज 7 विधानसभाओं के प्रभारीगण दुर्गा झा, कलावती मार्को महिला प्रतिनिधिगण सदस्यता अभियान में सभी साथियों को लेकर सक्रियता के साथ सात विधानसभा में कार्य कर रहे हैं।



No comments