Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर बौखला गई है केंद्र की मोदी सरकार: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप*

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सीबीआई पूछताछ के लिए तलब किया। जिसके विरोध में छत...



रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सीबीआई पूछताछ के लिए तलब किया। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। जहां भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं प्रदर्शन में शामिल "आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप" केंद्र सरकार और उनके नेता मंत्री साजिश रच रही है। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाने के कारण बीजेपी के लोग बौखला गए हैं, जिसके चलते मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डर रही है। जिसके कारण "आप" के नेताओं और कार्यकर्ताओं को फंसाने के लिए साजिश कर रही है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुर्पयोग कर रही है और ईडी, सीबीआई और आईटी को आगे करके के मोदी सरकार आप नेताओं को डरा रही है। 



प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। केंद्र सरकार पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं-मंत्रियों को साजिश करके फंसाया गया और अब माननीय अरविंद केजरीवाल जी को फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कितनी भी साजिश रच ले लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कभी झुकने वाले नहीं हैं। "आप" का एक-एक कार्यकर्ता अपनी अंतिम सांस तक देश के लिए काम करता रहेगा और राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ता रहेगा। 


कोमल हुपेंडी ने कहा कि पहले इस देश विरोधी सरकार ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जी को साजिश रचकर जाल में फंसाया और उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस राष्ट्र विरोधी सरकार से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता चल गया है कि केजरीवाल जी के सामने नहीं टिक पाएंगे, उनका पतन तय हैं, इसलिए ये लोग आम आदमी पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन, बीजेपी के लोग अच्छे से समझ लें कि यह कारवां 2012 से न कभी रुका है, न कभी रुकेगा। बीजेपी का पतन "आप" के हाथों से होना तय है। 




"आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि केंद्र सरकार डरी हुई, इसीलिए ईडी, सीबीआई और आईटी को आगे करती है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी को टारगेट किया गया, उस तरह किसी भी दूसरी पार्टी को टारगेट नहीं किया गया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ये साफ तौर पर समझ ले कि हम और मजबूत हो रहे हैं, हम देश की जनता के लिए और उनके विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। आप चाहे जितना भी डराएं लेकिन हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में ये तानाशाही नहीं चलेगी, आज पूरा देश देख रहा है। सत्ता के लोभियों धैर्य रखो, परिणाम आने पर पता चल जाएगा।

No comments