Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

एसआइ भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 18 जुलाई को होगी शारीरिक दक्षता

   रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने एसआइ परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शार...

 

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने एसआइ परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई 2023 को ली जाएगी। बता दें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए व्यापमं ने मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26 से 29 मई को किया था। परिणाम आने के बाद पांच जून को परीक्षा का माडल उत्तर व्यापमं ने वेबसाइट पर प्रदर्शित किया। दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इसके बाद फाइनल सूची जारी कर दी गई। भर्ती परीक्षा के माडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 5 जून को प्रदर्शित किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है।

No comments