Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

भाई पर टांगी से किया वार,अस्पताल में मौत, जंजीर से बांधकर रखते थे आरोपित को

   अंबिकापुर । अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने बड़े भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपित को पहले घरवा...

 

 अंबिकापुर । अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने बड़े भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपित को पहले घरवाले जंजीर से बांधकर रखते थे। व्यवहार में बदलाव के कारण कुछ दिनों से जंजीर खोल दिया था। सामान्य रूप से वह परिवार के सदस्यों के साथ रहता था। शुक्रवार की रात अचानक उसने सो रहे बड़े भाई के सिर और चेहरे पर टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। आरोपित की खोजबीन की जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र का कंठी गांव , अंबिकापुर शहर से लगा हुआ है।शुक्रवार की रात यहां हत्या की घटना हुई। बताया गया कि ग्राम कंठी निवासी मृतक उर्मिला दास (40) संयुक्त परिवार में ही रहता था। घर में उसका छोटा भाई नवीन दास भी रहता था। उसकी असामान्य हरकतों के कारण परिवार के सदस्य उसे जंजीर से बांधकर रखते थे। अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने बड़े भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपित को पहले घरवाले जंजीर से बांधकर रखते थे। व्यवहार में बदलाव के कारण कुछ दिनों से जंजीर खोल दिया था। सामान्य रूप से वह परिवार के सदस्यों के साथ रहता था। शुक्रवार की रात अचानक उसने सो रहे बड़े भाई के सिर और चेहरे पर टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। आरोपित की खोजबीन की जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र का कंठी गांव , अंबिकापुर शहर से लगा हुआ है।शुक्रवार की रात यहां हत्या की घटना हुई। बताया गया कि ग्राम कंठी निवासी मृतक उर्मिला दास (40) संयुक्त परिवार में ही रहता था। घर में उसका छोटा भाई नवीन दास भी रहता था। उसकी असामान्य हरकतों के कारण परिवार के सदस्य उसे जंजीर से बांधकर रखते थे।

No comments