Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

भोपाल, इंदौर में झमाझम, शाम तक प्रदेश में दाखिल हो सकता है मानसून

    भोपाल । अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग–अलग...

 

 

भोपाल । अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग–अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से दक्षिण–मानसून के भी शनिवार शाम तक मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना बन गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुइ। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण–मानसून आगे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश भी कर चुका है। शनिवार को मानसून के पूर्वी मप्र से प्रवेश करने की संभावना है। उधर वर्तमान में चक्रवात तूफान उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उधर ओडिशा और उससे लगे ओडिशा कोस्ट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है। इस वजह से शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मानसून के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई हैं।

No comments