Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

6 जिलों में डाली रेड, 16 महिलाओं समेत अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार

  लखनऊ। यूपी के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश के छह जिलों में छापा मारा। एटीएस ने इस दौरान अलग-अलग...

 

लखनऊ। यूपी के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश के छह जिलों में छापा मारा। एटीएस ने इस दौरान अलग-अलग जिलों में अवैध रूप से रह रहे 16 महिलाओं समेत 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया। यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां एक बयान में बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या लोगों में 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सहारनपुर और मेरठ से दो-दो पुरुष, हापुड़ से 12 पुरुष और एक महिला, गाजियाबाद से तीन पुरुष और एक महिला, अलीगढ़ से सात पुरुष और 10 महिलाएं, मथुरा से 29 पुरुष और 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पांच बच्चों को भी पकड़ा गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments