Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन

   रायपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य ने पूरे देश के हिलाकर रख दिया है। मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी विरो...

 

 रायपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य ने पूरे देश के हिलाकर रख दिया है। मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर विरोध में प्रदर्शन हो रहा है, पुतला दहन किया जा रहा है। इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए छत्‍तीसगढ़ की सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर संभाग को बंद करने का आह्वान किया है। सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर बस्‍तर संभाग के कई जिलों में प्रतिष्‍ठान स्‍वत: बंद रहे। व्‍यापारी संगठनों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। इससे पहले मणिपुर की घटना पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक कांग्रेस भवन के सामने दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार है। मणिपुर जल रहा है और केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। मणिपुर की राज्य सरकार भी मौन साधे हुए है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की मानसिकता महिला विरोधी है। महिलाओं के साथ अपराध करने वाले अपराधी सांसदों और विधायकों को अपराध करने के बावजूद संरक्षण देती है। उत्तरप्रदेश जैसा जंगलराज मणिपुर में भी हो गया है। मणिपुर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिनसे राज्य और देश नहीं संभल रहा है, उन्हें सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

No comments