Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

जिंदगी से जंग लड़ रहा मासूम सनिस्थ, मां-पिता ने लगाई मदद गुहार

  भिलाई। सनिस्थ अपने माता पिता की इकलौती संतान है। प्री-मेच्योर जन्म हुआ। जन्म के समय वजन सिर्फ 900 ग्राम था। सनिस्थ जन्म लेने के बाद से अस्...

 


भिलाई। सनिस्थ अपने माता पिता की इकलौती संतान है। प्री-मेच्योर जन्म हुआ। जन्म के समय वजन सिर्फ 900 ग्राम था। सनिस्थ जन्म लेने के बाद से अस्पताल में है। पहले रायपुर के पेटल्स हास्पिटल में भर्ती रहा। वर्तमान में रेनबो हास्पिटल हैदराबाद में इलाज चल रहा है।वैशाली नगर भिलाई निवासी सनिस्थ की मां रूचि बिसेन ने बताया कि रायपुर में इलाज के दौरान सनिस्थ के हार्निया, रेटिना की लेजर सर्जरी हुई थी। फिर भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं आने पर उसे हैदराबाद रेफर किया गया। सनिस्थ की मां व अन्य स्वजन 22 मई से हैदराबाद में रहकर उसका इलाज करवा रहे हैं। मां रूचि ने बताया कि सनिस्थ के इलाज के अब तक करीब 60 लाख रुपये खर्च हो चुका है। आगे इलाज के लिए और पैसों की जरूरत पड़ेगी। सनिस्थ की मां रूचि, पिता संजू सहित परिवार के सदस्यों से लोगों से मदद की अपील की है ताकि सनिस्थ का उपचार कराया जा सके। बच्चे की मदद के लिए लोग उसके पिता संजू बिसेन से मोबाइल नंबर 9827494224, 7000100702 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments