Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

रायपुर के व्यापारी का चरोदा तालाब में मिला शव

   रायपुर। राजधानी रायपुर के एक व्यापारी का शव चरोदा तालाब में मिला है। व्यापारी रविवार रात को घर से टहलने के लिए निकले थे। जो रात भर घर वाप...

 

 रायपुर। राजधानी रायपुर के एक व्यापारी का शव चरोदा तालाब में मिला है। व्यापारी रविवार रात को घर से टहलने के लिए निकले थे। जो रात भर घर वापस नहीं आये। सुबह उनका शव धरसींवा के पास चरोदा तालाब में मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या से इंकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार व्यापारी ने आत्महत्या की है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुरा निवासी 45 वर्षीय राजेश अग्रवाल की तात्यापारा में पटाखे की दुकान है। मंदिर हसौद में ऑटोमोबाइल का भी कारोबार है। उनके दो बेटे हैं। राजेश रविवार रात मोपेड लेकर घर से निकले थे। घर वालों को उन्होंने टहलने जाने की बात कही थी। पर वह घंटों बाद भी वापस नहीं आए। इसके बाद घरवालों ने उन्हें फोन किया। पर राजेश का फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजन रात भर उन्हें तलाश करते रहे पर उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उनका शव चरोदा के तालाब में मिला। तालाब किनारे उनकी मोपेड खड़ी हुई थी।

No comments