Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

डाक्टर निकला पत्नी का कातिल

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना पुलिस ने एक साल पहले क्षेत्र में हुए डाक्टर की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है।...

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना पुलिस ने एक साल पहले क्षेत्र में हुए डाक्टर की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। मृतका देवशाह (29) की हत्या उसके डा. पति लक्ष्मी सागर ने की थी। जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया है। मृतका के नाखून में आरोपित के टिशू मिले थे, जिसे डीएन के लिए भेजा गया जहां से हत्या करने की पुष्टि हुई। उससे हत्या करने की वजह पूछी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोशित डाक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि अब भी वह पुलिस को सही जानकारी देने से बच रहा है। पूरी घटना 25 जून 2022 को जनता कालोनी में हुई थी। हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपित की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। मृतका के पति लक्ष्मी सागर शाह से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मृतका के स्वजन एवं मृतक के परिजनों सहित आस-पास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतका के पति लक्ष्मी सागर से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करता था, जो बहुत ही शातिर किस्म का है। लक्ष्मी सागर के गले के दोनों ओर खरोंच व चोट के भी निशान थे। चूंकि टीम के सदस्यों का शक मृतका के पति लक्ष्मी सागर पर पुख्ता था, किंतु सबूत के अभाव में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर द्वारा मृतका के हाथ के नाखून से मिले संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। टिशू को डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डीएनए से मिलान होना बताय, जिसपर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतका के पति आरोपित डा. लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को डीएनए से नार्को टेस्ट करवाने के लिए ले गए थे, लेकिन आरोपित के हार्ट में दिक्कत की वजह से नहीं हो पाया था। आरोपित लक्ष्मी सागर की देवशाह तीसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद दूसरी शादी की। दूसरी महिला के घर वालों को जब पता चला कि डाक्टर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य केस चल रहे हैं, तो वह उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद देवशाह के साथ इसने शादी की। आरोपित डाक्टर बीएमएस है। जनता कालोनी में प्राइवेट क्लीनिक चलाता है।

No comments