बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। अब प्रदेश के सभी जगहों से चुनावी शोर सुनाई दे रही है। चुनाव को ...
बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। अब प्रदेश के सभी जगहों से चुनावी शोर सुनाई दे रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी संपन्न हो गयी हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा में इस बार कांग्रेस से नए चेहरे की चर्चा जोरों पर है। इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस से जागेसर लहरे का नाम प्रमुखता से सामने आया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार आज बिलाईगढ़ विधानसभा पहुंचे। इस दौरान गाजे-बजे के साथ कांग्रेस नेता जागेसर लहरें ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलमाला पहनाने के बाद अरुण मालाकार जिंदाबाद के जयघोष के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा में रोड शो किया गया।
बता दें, जागेसर लहरे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अ.जा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश सचिव, एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के सयुंक्त महामंत्री भी है। जागेसर लहरे की दावेदारी को लेकर आम जनता से बड़ा समर्थन मिल रहा है। जागेसर लहरे एक अधिवक्ता के रूप में भी क्षेत्र में काफी जाने-पहचाने जाते हैं। पढ़े-लिखे होने के कारण बिलाईगढ़ की जनता उन पर अपना भरोसा जाता रही है, इसका परिणाम भी उनके रैली मैं देखने को मिलता है।

 
 
 
 
 Posts
Posts
 
 
No comments