Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

पावर प्लांट में बायलर फटने से पांच कर्मचारी झुलसे

   कोरबा। जिले के दीपका चाकाबुड़ा स्थित एसीबी पावर प्लांट में बायलर फट गया। इस घटना में पांच मजदूर झुलस गए हैं। तीन मजदूरों को न्यू कोरबा हास...

 

 कोरबा। जिले के दीपका चाकाबुड़ा स्थित एसीबी पावर प्लांट में बायलर फट गया। इस घटना में पांच मजदूर झुलस गए हैं। तीन मजदूरों को न्यू कोरबा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बायलर फटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बायलर फटने से झुलसे,इंजीनियर, राजू साहू, आपरेटर,प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिर्की, हेल्पर,आदित्य कुमार पांच मजदूर झुलसे, तीन की हालत गंभीर कोरबा में एसीबी पावर प्लांट की घटना इस में से दो लोगों प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात लगभग दो की बताई जा रही है। नाइट शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। वहीं बायलर के पास काम कर रहे पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जानकारी दीपिका थाना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। बायलर फटने का क्या कारण है इसकी सूचना भी अभी नहीं मिली है।

No comments