Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव से चुनावी शंखनाद करेंगे

  राजनांदगांव।  विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को यहां पहुंच रही ...

 

राजनांदगांव।  विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को यहां पहुंच रही है। यह दोपहर तीन बजे फरहद चौक से राजनांदगांव की सीमा में प्रवेश करेगी। भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली के साथ यह शहर के भीतर प्रवेश करेगी। कृषि उपज मंडी में शाम पांच बजे सभा होगी। वहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत चुनावी शंखनाद करेंगे। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साहू भी रहेंगे। भरोसे का सम्मेलन कराकर कांग्रेस अपना चुनावी अभियान शुरू कर चुकी है। ठीक सप्ताहभर बाद भाजपा अपना शंखनाद करने जा रही है। मीडिया सेल के अनुसार भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मोटर साइकिल रैली में एक हजार गाड़ियां होने का दावा किया जा रहा है। वहीं सभा में 10 हजार की भीड़ का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके लिए संगठन ने सभी विंग को अलग-अलग दायित्व सौंपा है। बताया गया कि परिवर्तन यात्रा के आकर्षण रथ के प्रति लोगों का रुझान बना हुआ है। यात्रा में आधुनिक रथ एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस है रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था भी की गई है। यात्रा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा अपने लक्ष्य पथ पर जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए परिवर्तन का शंखनाद करते हुए एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर भाजपा के शीर्ष नेता रथ पर निकल चुके हैं। आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता भी संकल्पित हो चुकी है। यात्रा के जिला संयोजक मधुसूदन यादव एवं दिनेश गांधी ने सभी शहर के लोगों को परिवर्तन यात्रा में उपस्थित का आह्वान भी किया है।

No comments