Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

पर्यावरण के प्रति चिंता हम सब की जिम्मेदारी

  बिलासपुर । पर्यावरण के प्रति चिंता हम सब की जिम्मेदारी है। हमें अपने घर से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। खिड़की से पर्दे हटाएं, दिन में सूर्य की ...

 


बिलासपुर । पर्यावरण के प्रति चिंता हम सब की जिम्मेदारी है। हमें अपने घर से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। खिड़की से पर्दे हटाएं, दिन में सूर्य की रोशनी से काम चलाए। सोलर पैनल लगवाएं, सोलर कुकर में खाना बनाएं। लीक हो रहे नल ठीक करवाएं। बल्ब की जगह पर सीएफ़एल या एलईडी बल्ब लगाएं। तभी सही मायनों में हम प्रकृति की रक्षा कर सकेंगे।  जलवायु परिवर्तन ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसके गुनाहगार भी हम हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने के बजाय हम विनाश कर रहे हैं। समय रहते यदि हम सचेत नहीं हुए तो इसके भयावह परिणाम होंगे। इसलिए अभी से सचेत होने की आवश्यकता है। हमें छोटी छोटी बातों का ख्याल रखना होगा। आस-पास जाने के लिए बाइक की बजाय साइकिल, पैदल जाए। लोगों को बर्थडे, त्योहार पर पौधे गिफ्ट करें। कमरे से निकलने पर टीवी, लाइट, फैन, एसी बंद कर दें।  कपड़ा धोने से बचे पानी को पौधों में डाल दें या जमीन धोएं। घर की खाली जमीन, बालकनी, छत पर पौधे लगाएं। आर्गेनिक खाद, गोबर खाद या जैविक खाद का उपयोग करें। कपड़े के बने झोले-थैले लेकर निकलें, पालिथिन-प्लास्टिक न लें। बिना उपयोग मोबाइल, लैपटाप चार्जर को प्लग में न लगे रहने दें। प्लास्टिक के खाली डब्बों में सामान रखें या पौधे लगाएं। गाड़ी के पहिये में हवा चेक करवाते रहें इससे पेट्रोल बचता है। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें। इन सबके साथ ही कपड़ा धोने से बचे पानी को पौधों में डाल दें या जमीन धोएं। पेड़ कार्बन डाइआक्साइड को अपने फाइबर के मदद से कार्बन डाइआक्साइड को संग्रहित करता है, जो की हवा को साफ करने तथा कार्बन डाइआक्साइड से हो रहे नेगेटिव प्रभाव को वातावरण से कम करने में सहायक होता है। इसीलिए अपने घरों के बाहर सभी को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उन वृक्षों का संरक्षण उतना ही जरूरी है। जितना कि वृक्ष लगाना और सांस लेना, क्योंकि यह वृक्ष ही हमें शुद्ध वायु और आक्सीजन देते हैं और अनेकों बीमारियों से दूर रखते हैं, हरे भरे पेड़ देखकर हमारी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। साथ ही शुद्ध हवा वायु से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। हमें आने वाले पर्यावरण के खतरे को समझना होगा। इसे नजर अंदाज करना भविष्य में महंगा पड़ेगा। पेड़, गंध और प्रदूषक गैसों जैसे नाइट्रोजन आक्साइड, अमोनिया, सल्फर डाई आक्साइड और ओजोन को अवशोषित करते हैं और हवा के कणों को अपनी पत्तियों और छाल में फंसा कर फिल्टर करते हैं। एक एकड़ में परिपक्व पेड़ 18 लोगों के लिए एक वर्ष तक पर्याप्त आक्सीजन प्रदान करता हैं। एक परिवार के घर के आस-पास लगाए गए तीन पेड़ गर्मियों में एयर कंडीशनिंग की जरूरत को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।

No comments