Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या

  रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद अपनी प्रेमिका को जहर पिलाकर मौत के घाट ...

 

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद अपनी प्रेमिका को जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपित राहुल संघोडे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। राखी थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि रायपुर के सारथी चौक लाखे नगर का रहने वाला राहुल संगोडे से पीड़िता का प्रेम संबंध था। शादी का प्रलोभन देकर वह मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया और दुष्कर्म किया। तीन जनवरी को आरोपित ने शादी की बात करने बहाने युवती को साइंस कालेज मैदान में बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। इस दौरान आरोपित ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई।  घटना के बाद से ही आरोपित फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित राहुल संगोडे 22 जनवरी को जानकारी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपित ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

No comments