Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 9

Pages

ब्रेकिंग

भिलाई की स्‍टील कंपनी में लगी भीषण आग

   भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित शिवम हाईटेक स्टील इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। कंपनी में टाइटेनियम धातु का स्क्रैप ...

 

 भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित शिवम हाईटेक स्टील इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। कंपनी में टाइटेनियम धातु का स्क्रैप रखा था। अचानक उसी में आग लग गई। कुछ ही घंटों में आगे ने पूरे स्क्रैप को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलते ही नगर सेना की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। घटना का कारण अज्ञात है। वहीं इसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कंपनी में आग लगी। बड़ी आग की खबर पर नगर सेना के पहले तीन फायर टेंडर को मौके पर रवाना किया। इसके बाद दो और गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई टैंकर पानी और फोम से लगातार बौछार करने के बाद आग को बुझाया जा सका। आग लगने की खबर लगते ही जामुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने से कंपनी का शेड भी जल गया। घटना में हुए नुकसान का तो अभी तक आंकलन नहीं किया जा सका है। अनुमानित तौर पर इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। 

No comments

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्र...

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण

पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

श्रम कल्याण केन्द्रों का होगा उन्नयन

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की बैठक में मजदूर ...

कृषि विभाग द्वारा नवीन ‘कृषि उन्नति योजना‘ के क्रियान्वयन हे...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर महिलाओं ने स्...

’मोर गांव, मोर पानी‘ महाभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

पर्याप्त मात्रा में किसानों को मिल रहा खाद एवं बीज