Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

नई बहू को लेकर सास शादी समारोह से लौट रही सास की मौत

   भिलाई। नई बहू को लेकर सास शादी समारोह में गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। सास की घटना स्थल पर...

 

 भिलाई। नई बहू को लेकर सास शादी समारोह में गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। सास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल बहू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद से बहू सदमे में है। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में खासा आक्रोश है। पुलिस के मुताबिक मदर टेरेसा नगर कैम्प-एक निवासी गणेसिया बाई (50) अपनी बहू किरण के साथ शादी समारोह में गई थी। दोनों एक्टिवा में थे। दोपहर तकरीबन 3.40 बजे सास बहू घर वापस लौट रहे थे। तभी जुनवानी के पास तेज रफ्तार से आ रही हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गणेसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बहू सदमे में है। सूचना पर एबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों को सुपेला अस्पताल ले आई। गणेसिया के शव को मरच्युरी में रखवा दिया है। बताया जाता है कि मृतका के दो बेटे है। एक बेटे की हाल ही में शादी हुई है।

No comments