नई दिल्ली। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तान लगातार हमले करने की कोशिश कर रहा है...
नई दिल्ली। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तान लगातार हमले करने की कोशिश कर रहा है और हर बार मुंह की खाना पड़ रही है। यहां जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से जुड़ी हर खबर। पाकिस्तान के हमले की आशंका के बीच पुलिस ने जैसलमेर शहर बंद करवा दिया है। पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों में ऐलान किया कि सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। सभी दुकानें भी बंद दी जाएं। सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर चले जाएं। किसी भी प्रकार का मूवमेंट नहीं रहेगा। पाकिस्तान सीमावर्ती जम्मू और पंजाब में नागरिकों को निशाना बना रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने शनिवार को जम्मू से आने-जाने वाली 37 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के इलाकों में रात के समय ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी।सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालात की जानकारी दी गई। सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारत ने घुसने की कोशिश की। इसके अलावा ड्रोन से मिसाइल दागने की कोशिश की। भारतीय सेना ने हमले नाकाम किए। भारत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि पाकिस्तान अब भारतीय के सैन्य ठिकानों के साथ ही सैन्य अस्पताल और स्कूलों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। जबकि भारतीय सेना ने जवाबी हमले में इस बात का ध्यान रखा कि कोई नागरिक हताहत न हो।
No comments