0- संकल्प से सिद्धि अभियान...केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई, प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ पर आशीर्वाद 0- प्रदेश में पांच लाख कर...
0- संकल्प से सिद्धि अभियान...केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई, प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ पर आशीर्वाद
0- प्रदेश में पांच लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं,धान की खरीदी 31 सौ रुपए से कम नहीं होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले -संकल्प से सिद्धि- अभियान की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए कहा कि धारा 370 हो, या सीएए का मामला, या फिर ट्रिपल तलाक का मसला हो, मोदी सरकार ने ताकत से पास कराया है। साय ने कहा कि सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 16-17 महीने के कार्यकाल में पीएम के आशीर्वाद से मोदी की गारंटी को पूरा करने में सफल रहे हैं।
श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास का हक छीना था। शपथ
लेते ही 18 लाख पीएम आवास निर्माण का फैसला लिया गया। आज पूरे प्रदेश में
निर्माण का काम चल रहा है। हाल यह है कि मकान बनाने के लिए राजमिस्त्रियों
की कमी हो गई है। सेनेटरी समान की कमी है। उन्होंने कहा कि पीएम के
आशीर्वाद से धान की अंतर की राशि 33 सौ 16 करोड़ रूपए देने का काम भी सरकार
ने किया है।
सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते
में हर महीने एक हजार रूपए भेज रहे हैं। इससे महिलाएं स्वावलंबन की दिशा
में आगे बढ़ रही हैं। सिलाई मशीन आदि खरीदकर रोजगार आदि का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के पास गांव में तो महिलाएं चंदा एकत्र कर राम
मंदिर बनवा रही हैं। साय ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों के खाते में राशि जमा
की जा रही है। उन्होंने रामलला दर्शन योजना का जिक्र किया, और कहा कि भांचा
राम के प्रति लोगों का लगाव है, अब तक 22 हजार लोग प्रदेश से रामलला दर्शन
के लिए अयोध्या जा चुके हैं।
श्री साय ने कहा कि प्रदेश में पांच लाख करोड़ का निवेश हुआ है। सेमीकंडक्टर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, और एआई डेका सेंटर की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में 47 हजार करोड़ की रेलवे परियोजना चल रही है। 38 स्टेशनों के कायाकल्प करने का काम चल रहा है। पांच का तो उद्घाटन हो चुका है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। पीएम के आशीर्वाद से बसव राजू, सुधाकरण जैसे शीर्ष नक्सल नेता खत्म हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक चार सौ से अधिक नक्सली मारे गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बारिश में थोड़ी दिक्कत रहती है, लेकिन नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन के कामकाज की व्यवस्था को खत्म करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी-कर्मचारी संगठन उनसे आग्रह कर चुके हैं, सरकार इस पर विचार कर रही है।
सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक सुनील सोनी, नान के चेयरमेन संजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, मीडिया सलाहकार पंकज झा, मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।
No comments