रायपुर. प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा के दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को ...
रायपुर. प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा के दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात प्रदान की। वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगति नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने 05 महत्वपूर्ण विकास कार्याे का भूमिपूजन किया तथा सोमवार से ही इन निर्माण कार्याे को प्रारंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्य, पार्षदगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य होना हैं। आज वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन किया।
No comments