Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत जिला प्रशासन को दान की गई पुस्तकें

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज श्री विवेक ...


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज श्री विवेक मिंज ने जिला प्रशासन को 32 पुस्तकें दान में दी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण की। इनमें प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास के पुस्तकें शामिल हैं। जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा पुस्तकें दान में दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं अपर कलेक्टर आईएएस सुश्री नम्रता जैन ने दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।  जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments