Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

स्मृति पुस्तकालय योजना: सुश्री ऋषिका श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन को पुस्तकें दान की, ज्ञान के अभियान में आमजन की भागीदारी

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत सिविल लाइन निव...


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत सिविल लाइन निवासी सुश्री ऋषिका श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन को इतिहास एवं कंप्यूटर सहित अन्य पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन ने यह पुस्तकें ग्रहण की तथा दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।  जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2 हजार से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments