रायपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू को अपनी रचनाओं में समेटने वाले जनकवि केदार सिंह परिहार का आज सुबह निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू को अपनी रचनाओं में समेटने वाले जनकवि केदार सिंह परिहार का आज सुबह निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शोक व्यक्त किया है. सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में लिखा- “छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर, मैं छानही बन जातेंव… अइसन अंतस के गीत लिखइया, प्रसिद्ध कवि अऊ गीतकार श्री केदार सिंह परिहार जी के देवलोक गमन के समाचार बड़ दु:खद हवय.”उन्होंने आगे लिखा- “छत्तीसगढ़ के माटी अऊ संस्कृति ला अपन गीत अऊ शब्द मा जिवंत करइया परिहार जी के अवसान ले साहित्य जगत हा सुन्ना होगे हे. भगवान मेर प्रार्थना करत हंव के दिवंगत आत्मा ला अपन श्री चरण मा ठउर देवय अऊ घर के मन ला ये बेरा मा धीरज अउ संबल देवय.”

No comments