बस्तर । बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 26 से 28 सितंबर तक...
बस्तर। बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

No comments