Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

टांगी से वार कर अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की ...


सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

No comments