बालोद। एसपी योगेश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया ...
बालोद। एसपी योगेश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। एसपी योगेश पटेल ने जारी किए आदेश की अवहेलना करने, कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और गैरजिम्मेदाराना आचरण प्रदर्शित किए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है।
एसपी योगेश पटेल ने 16 सितम्बर 2025 को आरक्षक पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुन्दा से गुंडरदेही थाना किया था। लेकिन अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू द्वारा आरक्षक पंकज तारम को रवानगी न देकर एसपी के निर्देश की अवहेलना की गई।
No comments