रायगढ़ जिले में 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित फरवरी तक 24 किश्तों में 663.96 करोड़ रुपये सीधे खातों में अंतरित रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार...
रायगढ़ जिले में 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित
फरवरी तक 24 किश्तों में 663.96 करोड़ रुपये सीधे खातों में अंतरित
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि से महिलाएं
घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ छोटी-छोटी बचत भी कर पा रही
हैं। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी
खर्चों के लिए कर रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल रहा है। योजना
से लाभान्वित महिलाओं का कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली राशि से
उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह दूसरों पर
निर्भर नहीं रहतीं। कई महिलाएं इस राशि को बीज पूंजी के रूप में उपयोग कर
छोटे-छोटे स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं। सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी
बिक्री और हस्तशिल्प जैसे कार्यों से जुड़कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही
हैं।
राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है
और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही
हैं। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन
रही है, जिससे सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त समाज की अवधारणा को बल
मिल रहा है। महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त
करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना उनके लिए
किसी वरदान से कम नहीं है।

No comments