Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी

  रायपुर  । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। सरकार की ओर से मिल रही आर्थिक सहायता से म...

 


रायपुर  । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। सरकार की ओर से मिल रही आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर रही हैं। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम कुदरा की निवासी सूर्यकली बैगा इसकी मिसाल हैं।

सूर्यकली बैगा को योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलती है। उन्होंने इस राशि को खर्च करने के बजाय नियमित बचत का माध्यम बनाया। कुछ समय बाद अपनी बचत में थोड़ी और राशि जोड़कर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी, जो उनके जीवन में बदलाव का आधार बनी। सूर्यकली ने कपड़े की सिलाई की शुरूआत अपने घर से की। फिर वे गांव के लोगों के छोटे-मोटे काम करती थीं, लेकिन उनकी मेहनत और गुणवत्ता ने जल्द ही पहचान बना ली। धीरे-धीरे आसपास के गांवों से भी लोग उनसे कपड़े सिलवाने आने लगे। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई और वे परिवार की आर्थिक जरूरतों में भी सहयोग करने लगीं।

सूर्यकली बताती हैं कि पहले उनका जीवन केवल घरेलू कार्यों तक सीमित था, लेकिन अब वे अपने हुनर से परिवार की आय बढ़ा रही हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे स्वयं को अधिक सशक्त महसूस करती हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। सूर्यकली बैगा की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। उनकी पहल से कई महिलाएं भी छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे आ रही हैं। महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

No comments