कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर म...
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई।
हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

No comments