नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (IPL Viral ...
नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (IPL Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच हारने के बाद मैदान पर बैठे रोते नजर आ रहे हैं।
महज 15 साल के वैभव, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, हार के बाद बेहद निराश दिखे। वीडियो में वह कभी अपनी टोपी से चेहरा छिपाते हैं तो कभी आंसू पोंछते नजर आते हैं। इसी दौरान केकेआर का एक खिलाड़ी उनके पास पहुंचकर उन्हें सांत्वना देता है।
आखिरी ओवर में बदला मैच का रुख
ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए इस टी-20 मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 85 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मैच का पूरा रुख बदल गया। क्रीज पर मौजूद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
रिंकू सिंह की दमदार फिनिशिंग
लंबे समय बाद रिंकू सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।
अंतिम ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। रिंकू ने पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया और टीम को जीत दिलाई।
अनुकूल रॉय का अहम योगदान
अनुकूल रॉय ने भी 29 रन की नाबाद पारी खेली और रिंकू के साथ 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया और केकेआर को 19.4 ओवर में 161 रन बनाकर जीत दिलाई।
गेंदबाजों का भी रहा योगदान
इस मुकाबले में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि कार्तिक त्यागी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। केकेआर की इस जीत के साथ ही टीम ने मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

No comments