Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

राजनांदगांव: जंगली सूअर का हमला, एक ग्रामीण की हालत गंभीर

   राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने...

 

 राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित छुरिया और पाथरी के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खेदू, अंजनी, फूलबाई, माधुरी और उर्मिला का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन मंडलाधिकारी आयुष जैन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है, वहीं वन विभाग लोगों से जंगल में जाते समय सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

No comments