वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आमजन की ...
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर
रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित
समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की संवेदनशील कार्यशैली और
जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण का सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी
स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
रायगढ़ जिले के ग्राम चपले के बयांग चौक में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे
क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली
आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में गंभीर
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों
को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने के
निर्देश दिए।
मंत्री श्री चौधरी के निर्देश मिलते ही अवकाश के दिन भी विद्युत विभाग
की टीम सक्रिय हो गई और युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया। विभागीय
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 24 से 30
घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।
बिजली व्यवस्था सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा
शासन-प्रशासन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब गांव स्तर पर भी
समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है और शासन की संवेदनशीलता सीधे जनता तक
पहुंच रही है।

No comments