Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

मारपीट कर फरार हुआ गोल्डी शर्मा पुलिस गिरफ्त में

    रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित गुदगुदा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज के व्यक्ति से मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने के मामले म...

 

 

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित गुदगुदा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज के व्यक्ति से मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने के मामले में आरोपी गोल्डी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह किसान के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट और धमकी देता नजर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में भैंसों से भरे वाहन को रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद के बाद कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था।

थाने के सामने हुई थी मारपीट

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी किसान के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करते नजर आया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि मारपीट पुलिस थाने के सामने ही की गई।

सतनामी समाज के लोग थाने के बाहर किया था प्रदर्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग आरंग थाने पहुंच गए और थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए आरंग थाना परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

इस मामले में विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने गोल्डी शर्मा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments