Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील पहल: माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने रनपुर में वितरित किए सहायता राशि के चेक

    11 जरूरतमंद हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की गई  रायपुर । छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ...

 

 

11 जरूरतमंद हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की गई

 रायपुर । छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती ने अपने गृह ग्राम रनपुर, जिला जशपुर में जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशील पहल करते हुए 11 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास भी उपस्थित रहे।
    इस दौरान ग्रामीणों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे लाभान्वित परिवारों के बीच राहत और संतोष का वातावरण देखा गया। यह स्वेच्छानुदान राशि मुख्य रूप से आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी, दुर्घटना तथा आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है।
    माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री चक्रवर्ती ने कहा कि शासन का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को समय पर सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि वे कठिन परिस्थितियों का सामना मजबूती से कर सकें। उन्होंने बताया कि स्वेच्छानुदान राशि के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार, दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता, गरीब परिवारों को राहत तथा असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों को आर्थिक संबल दिया जाता है।
    उन्होंने यह भी बताया कि इस राशि का उपयोग सामुदायिक विकास से जुड़े छोटे कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और खेल आयोजनों के लिए भी किया जा सकता है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलता है।
    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता राशि जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का कार्य करती है। शासन की मंशा है कि पात्र व्यक्तियों को समय पर सहायता मिले और वे संकट की घड़ी में स्वयं को अकेला न महसूस करें।
    ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।कार्यक्रम में एसडीएम बगीचा श्री प्रदीप राठिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments