‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा लाभ रायपुर । मसाला फसलों के रकबे को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग बालोद ने खरीफ वर्ष 2026-27...
‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा लाभ
रायपुर
। मसाला फसलों के रकबे को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग बालोद ने
खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए हल्दी और अदरक की खेती पर आकर्षक अनुदान देने की
घोषणा की है। राज्यपोषित मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को
‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
उद्यानिकी विभाग के
अनुसार जिले में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी तथा 33 हेक्टेयर क्षेत्र
में अदरक उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान अपने
नजदीकी शासकीय उद्यान रोपणी या उद्यानिकी कार्यालय में संपर्क कर योजना का
लाभ ले सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि प्रमाणित एवं
आधार बीज के उपयोग पर किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। हल्दी की खेती
में प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल बीज उपयोग करने पर 47 हजार रुपये तथा अदरक
की खेती में प्रति हेक्टेयर 15 क्विंटल बीज लगाने पर 49 हजार 800 रुपये तक
की सब्सिडी मिलेगी। विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए किसान उद्यानिकी विभाग के तकनीकी सहायकों एवं स्थानीय
प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर सकते हैं।

No comments