7 जून को निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली रायपुर । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 7 जून को सुबह फिटनेस ...
7 जून को निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली
रायपुर
। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 7 जून
को सुबह फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा संदेश दिया
जाएगा। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण
विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया जा
रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित
करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
रविवार सुबह 6 बजे सुरभि
पार्क परिसर, मनेन्द्रगढ़ से साइकिल रैली का शुभारंभ होगा। रैली
पीडब्ल्यूडी तिराहा, भगत सिंह चौक, विवेकानंद चौक, साईं तिराहा और खेड़िया
टॉकीज होते हुए पुनः सुरभि पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। इस आयोजन में
युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग
लेंगे। अभियान के माध्यम से फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और दैनिक
जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। रैली में
शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीयन अनिवार्य है। जिला प्रशासन
ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वस्थ, सक्रिय और
फिट भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।

No comments