रायपुर । गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना की ललिता अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को लेकर चिंतित रहती थीं। किसी भी गंभीर ब...
रायपुर
। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना की ललिता अपने परिवार के
स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को लेकर चिंतित रहती थीं। किसी भी गंभीर बीमारी या
आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए
बड़ी चुनौती बन सकता था। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम लमना में आयोजित
जनसमस्या शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान
किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद ललिता के चेहरे पर खुशी साफ
झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के
निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी
आर्थिक परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
ललिता ने कहा कि
पहले उन्हें इलाज के बढ़ते खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड
मिलने से उन्हें सुरक्षा और विश्वास का एहसास हुआ है। यह कार्ड उनके परिवार
के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी पहल और
सुशासन तिहार शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं
अब सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं और पात्र लोगों को इसका लाभ मिल रहा
है। सुशासन तिहार के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा
रहा है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रतानुसार
हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

No comments