बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना रायपुर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त करा...
बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना
रायपुर।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41
श्रमिक एवं उनके परिवारजन सकुशल बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कलेक्टर
श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने स्टेशन
पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
श्रम
पदाधिकारी श्री समीर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी
सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को भोजन उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें उनके
गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।
जिला
प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देते
हुए उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की है। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों से
चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा
दिलाया।

No comments