Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

सेवा सेतु केन्द्र की मदद से बच्चों का जाति प्रमाण पत्र हुआ सहजता से प्राप्त

  समयबद्ध मार्गदर्शन और ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत रायपुर । जिला मुख्यालय खैरागढ़ के तुरकारी पारा, निवासी श्री निरंजन सारथी अपने बच्चो...

 

समयबद्ध मार्गदर्शन और ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत

रायपुर । जिला मुख्यालय खैरागढ़ के तुरकारी पारा, निवासी श्री निरंजन सारथी अपने बच्चों सारांश सारथी एवं शिवांश सारथी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे। सरकारी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सीमित होने के कारण उन्हें आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ से संपर्क किया। केन्द्र के कर्मचारियों ने उन्हें आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी, आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया तथा ऑनलाइन आवेदन तैयार कर जमा कराया। साथ ही आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु और समयबद्ध तरीके से संपन्न हुई।
सेवा सेतु केन्द्र के सहयोग से सारांश सारथी एवं शिवांश सारथी दोनों का जाति प्रमाण पत्र शीघ्र प्राप्त हो गया। इससे परिवार को विद्यालय प्रवेश, छात्रवृत्ति, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो सके।
श्री निरंजन सारथी ने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित, पारदर्शी एवं जनहितकारी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र ने पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना दिया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी शासकीय सेवाओं का लाभ लेने हेतु सेवा सेतु केन्द्र की सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

No comments