Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को रौंदा: आक्रोशित पिता ने लगाया अवैध रेत परिवहन का आरोप

धमतरी। जिले के नारी गांव में रक्षाबंधन के दिन रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रा...


धमतरी।
जिले के नारी गांव में रक्षाबंधन के दिन रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगाकर चालक की पिटाई कर दी। वही अब मासूम के पिता ने गांव के सरपंच से लेकर जिम्मेदार लोगों पर अवैध रेत खनन के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत नारी गांव के कोकड़ी मोड़ पर 28 अगस्त को हुआ था। कोकड़ी खदान की ओर से रेत लेकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय फनीस सोनी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और चालक की पिटाई भी की। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मासूम के पिता का आरोप है कि जब उनके बेटे की लाश सड़क पर पड़ी थी, तब गांव के सियान से लेकर सरपंच तक सबने दूरी बना ली। सब अपनी जान बचाकर भाग गए। सरपंच पति सामने था वो भी भाग गया। बाद में सरपंच आई और बोली मुझे कुछ पता नहीं।

No comments