Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम...


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी भयावह है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद दनगरी वाटरफॉल में रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटक जान जोखिम में डालकर नदी और पहाड़ी नालों को पार कर जलप्रपात तक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से खतरा और बढ़ गया है। दनगरी जलप्रपात बगीचा विकासखंड में सुलेसा और पंडरापाठ के बीच स्थित है। यह जिले के खूबसूरत जलप्रपातों में शामिल है। यहां करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी से झरने की तीन धाराएं एक साथ गिरती हैं, जिससे यहां का प्राकृतिक दृश्य बेहद मनोरम नजर आता है।


No comments