Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

AAP सांसद को मिला कांग्रेस विधायक का साथ, अटल श्रीवास्तव ने कहा- केंद्र में बनती है नीतियां, यहां सिर्फ इंप्लीमेंटेशन

  रायपुर . आप सांसद संजय सिंह के ‘छत्तीसगढ़ सरकार के हाईजैक’ वाले बयान के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक अटल...

 रायपुर. आप सांसद संजय सिंह के ‘छत्तीसगढ़ सरकार के हाईजैक’ वाले बयान के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने संजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार को ‘कठपुतली सरकार’ करार दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र में नीतियां बनती हैं और छत्तीसगढ़ में उनका सिर्फ इंप्लीमेंटेशन होता है. अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के हिसाब से विधेयक पास किए जा रहे हैं.कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में दरार आने के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि अपने ही नेता की मूर्ति में भ्रष्टाचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, लेकिन बीजेपी अपने ही पितृ पुरुष का सम्मान नहीं कर पा रही है. बस्तर में तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वहां पहले से ही तिरंगा फहराया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि पहले जगदलपुर एक जिला हुआ करता था, लेकिन अब बस्तर में सात जिले हैं. बीजेपी सिर्फ प्रोपेगेंडा करना चाहती है. अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बस्तर में अगले 20 साल तक केवल विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वहां अस्पताल और स्कूल बनने चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि 20 साल तक बस्तर में किसी तरह का खनन नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाता है तो वे उसका समर्थन करेंगे.

No comments