Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

अमरजीत भगत का सरकार पर हमला, बोले- गौठानों की बदहाली से सड़कों पर मवेशी

रायपुर। प्रदेश में गौठानों की स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गौठानों में इतना बुरा ...

रायपुर। प्रदेश में गौठानों की स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गौठानों में इतना बुरा हाल है कि आए दिन मवेशी सड़कों पर है। इसके चलते दुर्घटनाएं हो रही है। सरगुजा जिले में तो एक पंचायत के लोग गुहार लगाने पूरे मवेशी लेकर कलेक्ट्रेट में आ गए थे। अमरजीत ने कहा, भाजपा सरकार में सुनने वाला कोई नहीं है। गोबर खरीदी योजना से लोगों को फायदा पहुंच रहा था। सरकार ने कांग्रेस की इस योजना को बंद कर दिया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि गौठान योजना कांग्रेस के समय शुरू तो की गई थी, लेकिन उनके रखरखाव और चारे के लिए पर्याप्त राशि की व्यवस्था स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं की गई थी। वर्तमान सरकार ने गौठानों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू किया है। अभी अव्यवस्था की कोई बड़ी शिकायत नहीं आई है। आने वाले समय में गौठानों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। सरकार की मंशा है कि गौ माताओं की बेहतर देखरेख और उनके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।  प्रदेश में UCC लागू करने को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, UCC लागू करने से क्या होगा? क्या जनता का भला होगा? लोगो को परेशान करने के लिए योजना ला रहे हैं। ये जन विरोधी है। उन्होंन कहा, जिन राज्यों में चुनाव होता है वहां भाजपा UCC भी लागू करते हैं, SIR भी करते हैं। जैसे ही चुनाव समाप्त होता है उसकी चर्चा करना भूल जाते हैं। अल्पसंख्यक लोगों को परेशान करने के लिए UCC ला रहे हैं। यूसीसी पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितनी भी योजनाएं लेकर आए हैं, उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जनता को लाभ मिला है। यूसीसी भी पूरे प्रदेश में लागू होगा, जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

No comments